Cyber Cafe में कौन कौन से काम होता है | Cyber cafe work list 2026

नमस्कार दोस्तों, अक्सर आपने साइबर कैफे देखा होगा या शायद आप खुद भी कभी गए हो। लेकिन आपके दिमाग में एक सवाल जरूर आता होगा कि साइबर कैफे में काम होता क्या है? और अगर आप वहां जॉब करना चाहते हो या फ्यूचर में अपना साइबर कैफे खोलना चाहते हो तो आपको क्या-क्या आना चाहिए यह आपको पता होना चाहिए। आज के आर्टिकल में हम स्टेप बाय स्टेप देखेंगे कि Cyber cafe में कौन-कौन से काम होते हैं और इस फील्ड में जॉब करने के लिए आपको कौन से स्किल्स सीखने चाहिए। तो चलिए जानते हैं साइबर कैफे में क्या-क्या काम होता है।

Cyber Cafe Work List 2026

पहला:- काम है ऑनलाइन फॉर्म फिलिंग से रिलेटेड। दोस्तों साइबर कैफे का सबसे बड़ा और रोज का काम है ऑनलाइन फॉर्म्स भरना। आपने देखा होगा गवर्नमेंट एग्जाम्स जैसे:- SSC, रेलवे, पुलिस, बैंक उनके फॉर्म्स काफी कॉम्प्लेक्स होते हैं। स्टूडेंट्स खुद भरने में मिस्टेक कर देते हैं। इसीलिए वह साइबर कैफे आते हैं। सिर्फ एग्जाम्स ही नहीं स्कूल, कॉलेज एडमिशन फॉर्म्स, स्कॉलरशिप फॉर्म्स, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड सभी यहां फिल किए जाते हैं। यहां ऑपरेटर को फोटो रिसाइज करना, डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करना और ऑनलाइन पेमेंट कंप्लीट करना आना चाहिए।

दूसरा:- काम है आईडी कार्ड एंड डॉक्यूमेंट सर्विस से रिलेटेड। साइबर कैफे में लोग अपने इंपॉर्टेंट आईडी बनवाने या अपडेट करवाने आते हैं। जैसे:- आधार कार्ड अपडेट करना, पैन कार्ड के लिए अप्लाई करना, वोटर आईडी का नया फॉर्म बनवाना या पासपोर्ट सर्विज। इसके अलावा सिंपल काम भी होते हैं। जैसे फोटोकॉपी, कलर प्रिंट और डॉक्यूमेंट की स्कैनिंग। एक तरह से साइबर कैफे एक मिनी डॉक्यूमेंट सेंटर बन जाता है।

तीसरा:- काम है टिकट बुकिंग का। आज के टाइम में IRCTC या फ्लाइट बुकिंग एप्स कॉमन है। लेकिन छोटे शहरों और गांवों में लोगों के पास खुद का अकाउंट नहीं होता। ऐसे में रेलवे टिकट, बस टिकट या फ्लाइट टिकट साइबर कैफे से ही बुक किया जाता है। साइबर कैफे ऑपरेटर अकाउंट बनाता है, ओटीपी हैंडल करता है, पेमेंट करता है और टिकट का प्रिंट दे देता है।

फोर्थ:- वर्क है प्रिंटिंग, फोटोकॉपी और लेमिनेशन से रिलेटेड। दोस्तों, यह हर साइबर कैफे की बैकबोन सर्विस होती है। ब्लैक एंड वाइट प्रिंट आउट निकालना, कलर प्रिंट आउट निकालना, स्कूल कॉलेज के असाइनमेंट बनाना, ऑफिस के डॉक्यूमेंट्स बनाना और इंपॉर्टेंट पेपर्स की लैमिनेशन करना। यह छोटी-छोटी सर्विज मिलकर साइबर कैफे की डेली earning का मेजर पार्ट होती है।

फिफ्थ:- वर्क है पासपोर्ट साइज, फोटो और एडिटिंग से रिलेटेड। साइबर कैफे में एक छोटा सा फोटो सेटअप होता है। जहां कस्टमर का फोटो क्लिक करके एडिटिंग सॉफ्टवेयर से क्रॉप और एनहांस करके इंस्टेंट प्रिंट आउट निकाला जाता है। चाहे एग्जाम फॉर्म हो, आईडी कार्ड हो या सर्टिफिकेट। पासपोर्ट फोटो की डिमांड हमेशा होती है।

दोस्तों, सिक्स्थ:- वर्क है रिज्यूम और सीवी मेकिंग का। जॉब के लिए अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स या फ्रेशर्स साइबर कैफे आते हैं अपना रिज्यूे बनवाने के लिए। ऑपरेटर MS Word में उनका सीवी टाइप करता है, फॉर्मेटिंग करता है और एक नीट एंड क्लीन डिजाइन रेडी करके पीडीएफ प्रिंट दे देता है।

सेवंथ:- वर्क है ऑनलाइन पेमेंट एंड रिचार्ज से रिलेटेड। साइबर कैफे एक लोकल डिजिटल पेमेंट हब भी होता है। फिर चाहे मोबाइल रिचार्ज करना हो, इलेक्ट्रिसिटी बिल का रिचार्ज करना हो, डीटीएच रिचार्ज हो, गैस बिल पेमेंट हो, इंश्योरेंस प्रीमियम हो, फास्ट टैग रिचार्ज हो, लोग कैश देते हैं और ऑपरेटर उनका बिल तुरंत पे कर देता है।

एथ:- वर्क है इंटरनेट ब्राउजिंग एंड ईमेल से रिलेटेड। साइबर कैफे में लोग अपना ईमेल आईडी चेक करते हैं, फाइल्स डाउनलोड करते हैं या किसी को डॉक्यूमेंट भेजते हैं। स्टूडेंट्स अपने प्रोजेक्ट रिसर्च करते हैं और कभी-कभी सीनियर सिटीजंस भी आते हैं ईमेल भेजने या ऑनलाइन काम करवाने के लिए।

नाइंथ:- वर्क है स्कैनिंग एंड पीडीएफ रिलेटेड वर्क। आजकल हर एग्जाम और जॉब फॉर्म के लिए स्कैन डॉक्यूमेंट चाहिए होते हैं। साइबर कैफे ऑपरेटर डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके पीडीएफ बनाता है। फाइल का साइज कंप्रेस करता है। मल्टीपल पेजेस मर्ज करता है या पीडीएफ से वर्ड एक्सेल में कन्वर्ट करता है।

दोस्तों 10th:- वर्क है एग्जाम एडमिट कार्ड और रिजल्ट प्रिंटिंग से रिलेटेड। एग्जाम सीजन में साइबर कैफे में सबसे ज्यादा भीड़ होती है। स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करवाते हैं, रिजल्ट प्रिंट करवाते हैं, हॉल टिकट निकलवाते हैं। यह सर्विस ऑलमोस्ट हर स्टूडेंट्स को हर साल चाहिए होती हैं।

11th:- वर्क है गवर्नमेंट स्कीम्स रिलेटेड वर्क। दोस्तों गवर्नमेंट की स्कीम का रजिस्ट्रेशन भी साइबर कैफे में होता है। जैसे पीएम किसान योजना, ईश्रम कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, पेंशन योजना, राशन कार्ड रजिस्ट्रेशन सभी काम साइबर कैफे ऑपरेटर के थ्रू ही होता है।

तो दोस्तों, अब आपको क्लियर हो गया होगा कि साइबर कैफे में काम क्या होता है और वहां जॉब करने के लिए कौन से स्किल्स जरूरी हैं। यह एक ऐसा करियर ऑप्शन है जिसमें बेसिक कंप्यूटर नॉलेज से भी आप earning start कर सकते हो।

साइबर कैफ में 11th काम ही नहीं है और बहुत से काम करके पैसे कमा सकते हो, आपको नीचे लिस्ट दे देता हु।

  • B/W XEROX
  • COLOUR PRINTOUT
  • P.SIZE.PHOTO {6PC}
  • CARD LAMINATION
  • AADHAR CARD DOWNLOD
  • AADHAR CARD PRINT
  • AADHAR CARD PVC
  • AADHAR N. FIND M.N.LINK
  • AADHAR N. FIND NOT LINK
  • BANK ACCOUNT OPEN
  • BANK DBT CHECK
  • BANK DBT LINK
  • PAN NUMBER FIND
  • RATION NUBER FIND
  • RATION CARD PRINT
  • RATION CARD KYC
  • PAN CARD APPLY
  • PAN CARD APPLY N.M.LINK
  • PAN CARD CORRECTION
  • VOTER CARD APPLY
  • VOTER INSTANT M.N. LINK
  • VOTER CARD PRINT
  • E SHARM CARD APPLY
  • E SHARM CARD UPDATE
  • AYUSHMAN CARD APPLY
  • ONLINE FORM APPLY
  • AADHAR + PAN LINK
  • PM KISAN E KYC
  • PM KISAN LAND SEEDING
  • PM KISAN NEW APPLY
  • INCOME/CAST/RESIDENC
  • CASH WITHDRAWAL
  • MONEY TRANSFER

etc.

Leave a Comment