अगर आप 10वीं पास हैं और चाहते हैं एक पक्की सरकारी नौकरी वह भी देश सेवा के साथ तो CRPF Constable आपके लिए सबसे दमदार मौका है और अच्छी बात यह है कि इसकी भर्ती भी आती रहती है। आज हम बात करेंगे 10वीं पास करने के बाद crpf कांस्टेबल कैसे बन सकते हैं। पूरा जानकारी(सब कुछ) एकदम आसान भाषा में।
crpf कांस्टेबल क्या होता है।
CRPF(Central Reserve Police Force) यानी सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स भारत की सबसे बड़ी पैरामिलिट्री फोर्सेस है। कांस्टेबल का काम क्या होता है? तो देश की सुरक्षा, दंगा नियंत्रण, नक्सल ऑपरेशन और वीआईपी सुरक्षा इनका काम होता है।
CRPF की योग्यता
एजुकेशन क्वालिफिकेशन कम से कम 10वीं पास चाहिए और उम्र सीमा 18 से 23 साल चाहिए। other पोस्ट के लिए और 21 से 27 साल चाहिए। ड्राइवर पोस्ट के लिए और OBC/SC/ST को छूट भी मिलती है।
CRPF फिजिकल टेस्ट
CRPF फिजिकल टेस्ट में दौड़ चाहिए, पुरुष के लिए लिए 5 कि.मी. 24 मिनट में और महिला के लिए 1.6 कि.मी. 8.5 मिनट में और हाइट चाहिए पुरुष के लिए 170 सें.मी. और महिला के लिए 157 सें.मी., चेस्ट चाहिए पुरूष के लिए 80 सें.मी. प्लस 5 सें.मी. फुलाने के बाद और जो अन्य टेस्ट है जैसे- लॉन्ग जंप, हाई जंप ये भी चाहिए।
CRPF सिलेक्शन प्रोसेस
CRPF कांस्टेबल बनने के लिए आपको चार स्टेप से गुजरना पड़ेगा। पहला कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम CBT। उसके बाद फिजिकल टेस्ट। फिर आपका आता है मेडिकल टेस्ट। फिर लास्ट में आपका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है। जो CBT में सवाल आते हैं वो जनरल नॉलेज से आते हैं। मैथ्स, रीजनिंग, हिंदी और इंग्लिश से आते हैं। तो ये आप अच्छे से पढ़ लोगे तो cbt क्लियर कर सकते हो।
CRPF सैलरी
शुरुआती सैलरी 21700 से लेके 70000(Level 3 pay) तक हो सकती है। साथ में:- DA, HRA, Travel Allowance कुल मिलाकर 30,000 से लेके 40,000 प्लस पर मंथ हो सकती है।